धार्मिक अनुष्ठानों के साथ गीत-संगीत से सजेगी नंदीग्राम महोत्सव की संध्या, भरतकुंड में 28 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होगा आयोजन
मसौधा/अयोध्या, अमृत विचार: नंदीग्राम महोत्सव में इस बार धार्मिक अनुष्ठानों के साथ वाराणसी, मथुरा व राजस्थान से आने वाले कलाकार संगीत व नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसका आयोजन 28 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होगा। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू होने वाले इस महोत्सव में 51 गरीब परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा।
यह जानकारी भरत हनुमान मिलन मंदिर के यज्ञाध्यक्ष संत रमाशंकर गिरी ने दी। वह रविवार को नंदीग्राम महोत्सव तैयारी बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। बताया कि पंच कुंडीय महायज्ञ में 251 जड़ी बूटियां से आहुति दी जाएगी। यज्ञ में किसी प्रकार का अनाज प्रयोग में नहीं लिया जाएगा। श्री भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत परमात्मा दास ने बताया कि महोत्सव को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए कमेटी का गठन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष रमाकांत पांडेय और दिवाकर सिंह बनाए गए। संरक्षक श्रीमणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास शास्त्री तथा प्रभारी विनय पांडेय और कमला शंकर पांडेय को बनाया गया। कोषाध्यक्ष संपूर्णानंद शास्त्री और मानस तिवारी होंगे। व्यवस्थापक अरविंद दास, सूर्यकांत पांडेय, महामंत्री हरिश्चंद्र निषाद, सोमनाथ, बाबा विमल दूबे को बनाया गया है। सचिव सभासद प्रेमबाबू मौर्य को बनाया गया। द्वारिका पांडेय, अशोक तिवारी, विनोद पांडेय, सभासद रामकृष्ण पांडेय, अश्वनी तिवारी को उप मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया कि कलश यात्रा से महोत्सव का शुभारंभ होगा। सुदूरवर्ती इलाकों से आने वाले राष्ट्रीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
