सुलतानपुर : अखाड़ेबाज बने प्रभारी हेडमास्टर व सहायक अध्यापक निलंबित, बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। लंभुआ विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय तातो मुरैनी में शिक्षकों की आपसी मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार विश्वकर्मा और सहायक अध्यापक रामगोपाल को निलंबित कर दिया है, जबकि दूसरे सहायक अध्यापक उदयराज का वेतन रोका गया है।

बीईओ की रिपोर्ट की मुताबिक जब विभागीय निर्देशों के अनुपालन हेतु आदेश पंजिका पर हस्ताक्षर कराने गए प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक विश्वकर्मा पर सहायक अध्यापक रामगोपाल ने हमला कर दिया। आरोप है कि रामगोपाल ने लात-घूंसों से पिटाई कर ईंट मार दी, जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका कंधा फ्रैक्चर हो गया।

विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई, बीच-बचाव करने पर अन्य शिक्षकों ने मामला शांत कराया। बताया गया कि रामगोपाल पूर्व में भी कंपोजिट विद्यालय पटखौली में मारपीट के मामले में निलंबित रह चुके हैं। बीएसए ने बताया कि दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले में जांच बैठाई गई है।

संबंधित समाचार