रामपुर : खड़ी बाइक में कार ने मारी टक्कर, छात्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मिलक थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा

रामपुर, अमृत विचार। मिलक थाना क्षेत्र के जालिफ नगला निवासी लक्ष्मण रविवार को अपने 9 साल के बेटे अरुण कुमार के साथ सिलईबड़ा गांव में दावत में गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में लक्ष्मण को शौच आने के दौरान वह बाइक को सड़क किनारे खड़का कर दिया। इसके बाद शौच को चला गया। इस बीच सामने से आई कार ने  पिता-पुत्र को रौंद दिया। जिससे 9 साल के अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। लक्ष्मण घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस आ गई। उसके बाद दोनों को अस्पताल लेकर भागे। डॉक्टर ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद परिजन आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अरुण कक्षा छह का छात्र बताया गया है। पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तीन बहनों में इकलौता था अरुण
अरुण की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।वह तीन बहनों में इकलौता चिराग होने के साथ-साथ  बहनों में  सबसे बड़ा था। जहां सभी लोग उसको प्यार से पाल रहे थे, लेकिन हादसे में जान चली जाने के बाद बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

866

चावल से भरे ट्रक में वाहन ने मारी टक्कर, वृद्ध की मौत
रामपुर: चावल से भरे ट्रक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला अमरोहा के थाना आदमपुर के गांव शाहबाजपुर ढोला निवासी काली चरण पेशे 50 पेशे से ट्रक चालक था। वह चावल लेकर दिल्ली से बिहार को जा रहे थे। शहजादनगर थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। साथ में चल रहे अरविंद ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद अज्ञात पर मुकदमा दर्ज  कर  लिया है।

संबंधित समाचार