कानपुर : फुहारों से 5 डिग्री कम हुआ तापमान, हल्की बारिश से सड़क पर फिसलन से वाहन सवार हुए परेशान
कानपुर, अमृत विचार। शहर में सोमवार को मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया। दोपहर से हुई हल्की बारिश से तापमान में भी कमी दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। उधर फ़ुहारों से भीगी सड़कों से फिसलन जैसे हालात हुए। वाहन सवारों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में अचानक मौसम मे हुए बदलाव की वजह मौसम वैज्ञानिक बंगाल और अरब सागर पर बने ‘अवदाब’ के असर को आन रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि फिलहार बुधवार तक मौसम की स्थिति इसी तरह बनी रह सकती है। आसमान में बादल छाय रहने के साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर मध्यम व हल्की बारिश संभव हो सकती है।
उधर सीएसए विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि दोपहर बाद मौसम में बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को मौसम विभाग ने अधिक तापमान 87.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। यह सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बुधवार तक अब गिरावट अगले दो से तीन दिन तक रहने की संभावना है। शहर का तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक और अधिक गिर सकता है। इसेक अलावा शहर में हल्की बारिश की वजह से बढ़े प्रदूषण से भी आम लोगों को राहत मिल सकती है।
उधर शहर में रिमझिम फुहारों से वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। खासतौर पर काकादेव, विजय नगर, सर्वोदय नगर, दर्शनपुरवा सहित अन्य इलाकों में फिसलन से समस्या आई। उधर मौसम के बदलाव व सड़क पर फिसलन से छठ पूजन स्थलों पर आने जाने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
