मुरादाबाद के गार्ड की गाजियाबाद में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मालगाड़ी लेकर गए गाजियाबाद गए मुरादाबाद के गार्ड की मौत हो गई। मालगाड़ी गाजियाबाद पहुंचने पर जब दूसरा गार्ड चार्ज लेने पहुंचा तो केबिन के अंदर मुरादाबाद का रहने वाला गार्ड अचेत पड़ा था। दूसरे गार्ड ने इसकी सूचना तुरंत ही संबंधित अफसरों और जीआरपी को दी। आनन-फानन में गार्ड को अस्पताल ले …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मालगाड़ी लेकर गए गाजियाबाद गए मुरादाबाद के गार्ड की मौत हो गई। मालगाड़ी गाजियाबाद पहुंचने पर जब दूसरा गार्ड चार्ज लेने पहुंचा तो केबिन के अंदर मुरादाबाद का रहने वाला गार्ड अचेत पड़ा था। दूसरे गार्ड ने इसकी सूचना तुरंत ही संबंधित अफसरों और जीआरपी को दी।

आनन-फानन में गार्ड को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। गाजियाबाद में ही गार्ड के शव का का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम गार्ड के शव को मुरादाबाद लाया गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने नम आंखों से शव अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव निवासी चमन लाल भारती रेलवे में गार्ड के पद पर था। रविवार को गार्ड चमन लाल भारती मालगाड़ी लेकर गाजियाबाद गया था। मालगाड़ी गाजियाबाद पहुंची तो दूसरा गार्ड अपना चार्ज लेने के लिए केबिन में पहुंचा था। इस दौरान गार्ड चमन लाल केबिन में अचेत पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। गार्ड चमन इस हालत में दूसरे गार्ड ने तुरंत ही इसकी सूचना रेलवे के अधिकारी व राजकीय रेल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी चमन लाल को तुरंत ही अस्पताल में ले गई।

लेकिन जब उसकी मौत हो चुकी थी। गार्ड की मौत की खबर मुरादाबद उसके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद गाजियाबाद में ही गार्ड के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम चमन लाल का शव मुरादाबाद पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। चमन लाल की मौत से उसकी पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कई दिन से छुट्टी मांग रहा था चमन लाल
रविवार की शाम जब गार्ड चमन लाल भारती का शव उसके घर पहुंचा तो परिवार के लोगों ने रेलवे को उसकी मौत का जिम्मेदार बताया। परिजनों का कहना था कि चमन बीमार होने की वजह से पिछले एक सप्ताह से छुट्टी मांग रहा था। लेकिन उसे छुट्टी नहीं दी गई। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। परिजनों ने चमन लाल की मौत का जिम्मेदार विभाग को बताया है।

साथी की मौत से रेल कर्मियों में रोष
रविवार को गाजियाबाद में हुई चमन लाल की मौत को लेकर गार्ड लॉबी के साथियों के साथ रेलकर्मियों ने रोष जताया है। रेलकर्मियों का आरोप है कि चमन की मौत की वजह लगातार डयूटी करना है। बताया गया कि चमन लाल बीती 18 नवंबर से लगातार ड्यूटी कर रहे थे। बीच में उसने छुट्टी भी मांगी थी। स्टाफ का कहना है कि काम के दवाब के चलते गार्ड के साथ यह घटना घटित हुई।

संबंधित समाचार