अयोध्या में कोसी परिक्रमा के चलते वाहनों की No Entry ... शहर में लागू डायवर्जन, इन रास्तों से जाये 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। चौदहकोसी परिक्रमा के अवसर पर भारी भीड़ की संभावना के चलते यातायात पुलिस द्वारा अंतरजनपदीय यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। अयोध्या धाम में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यह व्यवस्था 29 अक्टूबर की रात 10 बजे से 31 अक्टूबर को परिक्रमा समाप्त होने तक लागू रहेगा। एसपी यातायात एपी सिंह ने बताया कि यह प्रतिबंध आवश्यक सेवाओं वाले वाहन पर लागू नहीं होगा।

इस तरह रहेगा डायवर्जन

-चौकी सहादतगंज बाईपास चौराहा बैरियर : रामपथ पर सहादतगंज हनुमानगढ़ी के सामने से परिक्रमा मार्ग होने के कारण शहर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। समस्त वाहन हाईवे से देवकाली बाईपास होकर जाएंगे।

-शांति चौक बैरियर : नाका हनुमानगढ़ी के सामने परिक्रमा मार्ग होने के कारण शहर की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन हाईवे से देवकाली अंडरपास होकर जाएंगे।

-मकबरा तिराहा बैरियर : किसी भी वाहन को नाका की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

-नवीनमंडी चौराहा बैरियर : नाका हनुमानगढ़ी के सामने परिक्रमा मार्ग होने के कारण अग्रसेन चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन हाईवे से देवकाली अंडरपास होकर गंतव्य को जाएंगे।

-गोसाईगंज बाजार तिराहा बैरियर : अयोध्या की ओर कूढ़ाकेशवपुर तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण परिक्रमा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर दर्शननगर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन गोसाईगंज बाजार तिराहा से तारुन होते हुए पिपरी जलालपुर, सुल्तानपुर रोड से अपने गंतव्य को जाएंगे।

-पुलिस चौकी पूराबाजार तिराहा बैरियर : अयोध्या की ओर कूढ़ाकेशवपुर तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण परिक्रमा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर दर्शननगर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन पुराबाजार तिराहा से बिल्लहरघाट होते हुए जमूरतगंज, सुल्तानपुर रोड से अपने गंतव्य को जाएंगे।

-देवकाली बाईपास चौराहा बैरियर : अंबेडकरनगर की ओर कूढ़ाकेशवपुर तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन हाईवे होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

-लकड़मंडी चौराहा बैरियर : पुराने सरयू पुल के आगे परिक्रमा मार्ग होने के कारण लकड़मंडी चौराहे से पुराने सरयू पुल की ओर सभी प्रकार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन लोलपुर (गोण्डा) बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

-दुर्गागंज माझा बैरियर : पुराने सरयू पुल के आगे परिक्रमा मार्ग होने के कारण दुर्गागंज माझा बैरियर से पुराने सरयू पुल की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन लकड़मंडी चौराहा लोलपुर (गोंडा) बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

-साकेत पेट्रोल पंप बैरियर : हनुमानगुफा चौराहे पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण लता मंगेशकर चौक की ओर सभी प्रकार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन लोलपुर (गोण्डा) बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

-हनुमानगुफा चौराहा बैरियर : हनुमानगुफा चौराहे पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण लता मंगेशकर चौक व वासुदेव घाट तिराहा की ओर सभी प्रकार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन साकेत फ्लाईओवर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

-गांधी आश्रम बैरियर : लता मंगेशकर चौक पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण लता मंगेशकर चौक की ओर सभी प्रकार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन जानकी महल मोड़ से अपने गंतव्य को जाएंगे।

-बालू घाट (यलो जोन) बैरियर : रामघाट चौराहे पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण रामघाट चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन हाईवे से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

-आसिफ बाग चौराहा बैरियर : परिक्रमा मार्ग होने के कारण साथी तिराहा की ओर सभी प्रकार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चूड़ामणि चौराहा होकर जाएंगे।

-बूथ नंबर चार, चारों सर्विस लेन बैरियर : बूथ नंबर चार फ्लाईओवर के नीचे परिक्रमा मार्ग होने के कारण हाईवे से बस्ती व लखनऊ की ओर आने वाले सभी प्रकार वाहनों का सर्विस लेन से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

-कुढ़ाकेशवपुर चौराहा बैरियर : परिक्रमा मार्ग होने के कारण दर्शननगर, बूथ नंबर चार की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। परिक्रमा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालु अपने वाहन को कूढ़ाकेशवपुर तिराहे के बगल पार्किंग व यश पेपर मिल पार्किंग में पार्क करेंगे।

-आचारी सगरा तिराहा बैरियर : आचारी सगरा तिराहा पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण दर्शननगर व मिर्जापुर माफी की ओर सभी प्रकार वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

-सरेठी तिराहा बैरियर : आचारी सगरा तिराहा पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण भरतकुण्ड रोड व सरेठी रोड से आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

-जनौरा अंडरपास चारो सर्विस लेन बैरियर : साईदाता कुटिया अंडरपास के नीचे परिक्रमा मार्ग होने के कारण हाईवे से बस्ती व लखनऊ की ओर आने वाले सभी प्रकार वाहनों का सर्विस लेन से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

-अग्रसेन तिराहा बैरियर : नाका हनुमानगढ़ी के सामने परिक्रमा मार्ग होने के कारण रामनगर तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन शांति चौक होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

-हनुमागढ़ी सहादतगंज चौराहा बैरियर : सहादतगंज हनुमानगढ़ी के सामने परिक्रमा मार्ग होने के कारण सहादतगंज हनुमानगढ़ी चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन देवकाली होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

-गुदड़ी चौराहा बैरियर : साकेत सदन (अफीम कोठी) के सामने परिक्रमा मार्ग होने के कारण इस ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन रीडगंज होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

-उदया चौराहा बैरियर : गैस गोदाम तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण इस ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 

वाहन रामपध होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

-गैस गोदाम तिराहा बैरियर : गैस गोदाम तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण फ्लाईओवर से होकर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

-कटरा तिराहा बैरियर : द्वारिकाधीश मंदिर तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण इस ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

-राजघाट बंधा तिराहा बैरियर : परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। राजघाट बंधे व पार्किंग में वाहन पार्क होंगे।

ये भी पढ़े : 

जिले की सीएचसी में OPD का समय बदला... सर्दी के मौसम को देखते हुए सीएमओ ने किया बदलाव, ये रहेगा समय 

 

संबंधित समाचार