मुरादाबाद: बारिश के बाद शहर की हवा सुधरी
मुरादाबाद,अमृत विचार। हवा की गुणवत्ता सुधार के हर प्रयास पर प्रकृति की मेहरबानी असरदार दिख रही है। यह अगल बात है कि शहर की हवा की गुणवत्ता पूरी तरह ठीक नहीं हो पायी है लेकिन काफी सुधार दिख रहा है। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद से मौसम ने …
मुरादाबाद,अमृत विचार। हवा की गुणवत्ता सुधार के हर प्रयास पर प्रकृति की मेहरबानी असरदार दिख रही है। यह अगल बात है कि शहर की हवा की गुणवत्ता पूरी तरह ठीक नहीं हो पायी है लेकिन काफी सुधार दिख रहा है। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश के बाद से मौसम ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार की सुबह से महानगर में धूप खिलती रही और सर्द हवा चलती रही। हालांकि दिन में धूप तो निकली लेकिन धूप का असर हवाओं का असर कम रहा। जैसे जैसे शाम होती गई और सूरज कोहरे में छिप गया। जिसके बाद सर्द हवाओं का असर दिखने लगा। गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत तो दी।
जबकि इस बीच चली सर्द हवाओं के कारण अधितकम और न्यनतम तापमान में गिरावट आई है। दो दिनों के अवकाश की वजह से वाहनों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ा है। जानकारों का कहना है कि अगर यह माहौल बना रहा तो जल्द शहर की एक्यूआई ग्रीन हो जाएगी।
15 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा और धूप निकलती रहेगी। जिससे लोगों को घने कोहरे से राहत मिलेगी। इस दौरान हर रोज दिन और रात के तापमान में भारी अंतर दर्ज होगा। आने आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ जाएगी। ऐसा पश्चिमी देश से आने वाली हवा की वजह से होगा।-डा. आर के सिंह, मौसम विशेषज्ञ
