कनाडा पहुंची कोविड-19 वैक्सीन की पहली खेप, जस्टिन ट्रूडो ने ट्वीट कर दी जानकारी
टोरंटो। कनाडा में फ्रीजर में पैक कोविड-19 क्सीन की शीशियों की पहली खेप पहुंच गई है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें टीकों की शीशियों को विमान से उतारते देखा जा सकता है। कनाडा के स्वास्थ्य नियामक ने अमेरिकी दवा निर्माता फाइजर और जर्मनी के बॉयोएनटेक के टीकों …
टोरंटो। कनाडा में फ्रीजर में पैक कोविड-19 क्सीन की शीशियों की पहली खेप पहुंच गई है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें टीकों की शीशियों को विमान से उतारते देखा जा सकता है। कनाडा के स्वास्थ्य नियामक ने अमेरिकी दवा निर्माता फाइजर और जर्मनी के बॉयोएनटेक के टीकों को पिछले बुधवार को मंजूरी दे दी थी।
The first batch of doses of Pfizer-BioNTech’s COVID-19 vaccine have arrived in Canada. pic.twitter.com/xSvwkRROKo
— Justin Trudeau (@JustinTrudeau) December 14, 2020
टीकों को देशभर में 14 वितरण स्थलों में भेजा जाएगा। ऐसी संभावना है कि सबसे पहले क्यूबेक प्रांत में टीका लगाना शुरू किया जाएगा। कनाडा सरकार ने हाल में फाइजर और बॉयोएनटेक के साथ अपने करार में संशोधन किया है ताकि वे इस महीने 2,49,000 टीकों का वितरण कर सकें।
टीकों के पहुंचने के बावजूद ट्रूडो ने कनाडा के नागरिकों से अपील की कि वे मास्क पहनना जारी रखें, भीड़ से बचें और संक्रमितों के संपर्क में आने की जानकारी देने वाली सरकारी ऐप डॉउनलोड करें। उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा समाचार है, लेकिन कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई समाप्त नहीं हुई है। अब और अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए।’’
कनाडा ने छह अन्य टीका निर्माताओं के साथ भी करार किया है और वह तीन अन्य टीकों की समीक्षा कर रहा है। कनाडा ने कनाडाई नागरिकों की आवश्यकता से अधिक खुराकों का ऑर्डर दिया है और सरकार अतिरिक्त खुराक गरीब देशों को दान करने की योजना बना रही है।
