Good News : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस पद पर निकाली बंपर भर्ती, इस लिंक पर करें ऑनलाइन आवेदन, यहां पढ़ें डिटेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में जॉब खोज रहे हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दरसअल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 103 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

रिक्ति विवरण

  • प्रमुख (उत्पाद, निवेश एवं अनुसंधान) - 1 पद
  • क्षेत्रीय प्रमुख (खुदरा) - 4 पद
  • क्षेत्रीय प्रमुख - 7 पद
  • संबंध प्रबंधक-टीम लीडर - 19 पद
  • निवेश विशेषज्ञ (आईएस) - 22 पद
  • निवेश अधिकारी (आईओ) - 46 पद
  • परियोजना विकास प्रबंधक (व्यवसाय) - 2 पद
  • केंद्रीय अनुसंधान टीम (सहायता) - 2 पद

कैसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  2. इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  3. इसके पहले पहले पंजीकरण करें और फिर आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  4. आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट करें। 
  5. फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  6. आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण का एक प्रिंटआउट ले लें।

आयु सीमा
ऊपर उल्लिखित पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग है। उदाहरण के लिए, प्रमुख (उत्पाद, निवेश एवं अनुसंधान), क्षेत्रीय प्रमुख (खुदरा) और क्षेत्रीय प्रमुख के पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष है।

रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड और निवेश विशेषज्ञ (आईएस) जैसे पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 28 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष है, निवेश अधिकारी (आईओ) के लिए न्यूनतम आयु सीमा 28 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है, परियोजना विकास प्रबंधक (व्यवसाय) के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है, और केंद्रीय अनुसंधान टीम (सहायता) के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया
एसबीआई के अनुसार, चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद व्यक्तिगत/टेलीफोनिक/वीडियो साक्षात्कार और सीटीसी वार्ता के एक या अधिक दौर शामिल होंगे।

आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क (वापसी योग्य नहीं) ₹750 है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए।

संबंधित समाचार