मुख्यमंत्री के विशेष सचिव IAS विपिन कुमार बने बलरामपुर के नए जिलाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विपिन कुमार जैन को बलरामपुर का नया जिला अधिकारी बनाया गया है। शासन स्तर से सोमवार को हुए स्थानांतरण में बलरामपुर के जिला अधिकारी पवन अग्रवाल को सरकार के गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। जून 2024 में पवन अग्रवाल बलरामपुर के जिला अधिकारी बनाए गए थे।

करीब 16 महीने के कार्यकाल में उन्होंने बलरामपुर जिले को आकांक्षी जनपद से बाहर निकालने के लिए सराहनीय कार्य किया। उनके कार्यकाल में ही मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भी काफी तेजी से आगे बढ़ा। पवन अग्रवाल ने जिले में प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय भी स्थापित किया।

यही भी पढ़ें:-UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 46 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, बलरामपुर और कौशांबी के DM भी बदले, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार