Ayodhya News: एयरपोर्ट पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, सात नवंबर तक चलेगा अभियान
अयोध्या, अमृत विचार : महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू किया गया। यह सात नवंबर तक चलेगा। इस दौरान हवाई अड्डे पर ईमानदारी एक जीवन शैली की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों में यात्रियों के बीच क्विज, वॉकथॉन, निबंध प्रतियोगिता सहित कई जनजागरूकता आयोजन शामिल हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को सतर्कता एवं पारदर्शिता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के पहले दिन प्रभात दीक्षा समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सतर्कता की शपथ ली। यात्रियों को भी ऑनलाइन प्रतिज्ञा दिलाई गई। एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह, ओएसडी अभिषेक सिंह व सभी विभागाध्यक्ष, कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, केवल स्मार्ट मीटर की फीस ही है 4000 रुपये, अब 2500 की जगह 8000 मिलेगा अदायगी
