अयोध्या का स्वास्थ्य मॉडल अपनाएगा झारखंड, एमडी एनएचएम ने बीकापुर सीएचसी का किया अवलोकन  

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार: झारखंड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मिशन डायरेक्टर शशि प्रकाश झा ने मंगलवार को बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर यहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मातृ-शिशु देखभाल की गुड प्रेक्टिस को सराहा और घोषणा की कि अयोध्या के इस मॉडल को झारखंड में लागू किया जाएगा। उन्होंने नवजात शिशुओं को बेबी किट प्रदान कर मां-बच्चे की देखभाल की उत्कृष्ट व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने सबसे पहले प्रसव कक्ष, नवजात देखभाल इकाई और ओपीडी का निरीक्षण किया। नवजात शिशुओं के लिए विशेष वार्मर, ऑक्सीजन सपोर्ट और संक्रमण नियंत्रण के उपायों की उन्होंने प्रशंसा की। एक नवजात को गोद में लेकर बेबी किट सौंपते हुए झा ने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं आदर्श हैं। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी अथक मेहनत कर रहे हैं। मरीजों के चेहरे पर जो खुशी दिख रही है, वह इस केंद्र की सफलता का प्रमाण है। दौरा टीम में शामिल अन्य अधिकारियों ने भी स्वच्छता, स्टाफ की ट्रेनिंग और रोगी प्रबंधन की तारीफ की। एमडी ने स्पष्ट किया कि अयोध्या के इस मॉडल को झारखंड के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में अपनाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Ayodhya News: एयरपोर्ट पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, सात नवंबर तक चलेगा अभियान

संबंधित समाचार