संभल : डीएसएम ग्रुप के चीनी मिलों व कार्यालयों पर इनकम टैक्स की छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/असमोली। डीएसएम ग्रुप की चीनी मिलों व कार्यालयों पर इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने छापेमारी कर पड़ताल शुरू की है। संभल जनपद में धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड असमोली और डीएसएम शुगर मिल रजपुरा में 100 से ज्यादा अधिकारी पड़ताल में जुटे हैं।

धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड असमोली में बुधवार को सुबह 5:00 बजे 40 से ज्यादा गाड़ियों में सवार होकर इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे।  इनकम टैक्स अधिकारियों के अंदर दाखिल होते ही पुलिस बल मुख्य गेट पर मुस्तैद हो गया और लोगों की अंदर से बाहर और बाहर से अंदर आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

सुबह 9:00 बजे मिलकर कर्मचारी ड्यूटी के लिए पहुंचे तो उन्हें भी बाहर ही रोक दिया गया। इसी तरह डीएसएम ग्रुप की डीएसएम शुगर मिल राजपुरा में भी इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने छापेमारी कर जांच पड़ताल शुरू की है।

संबंधित समाचार