Bareilly: हंसिया से गला रेतकर विवाहिता की हत्या, पुलिस ने पति और देवर को हिरासत में लिया
नवाबगंज, अमृत विचार। हाईवे पर स्थित ओम सिटी कॉलोनी में मंगलवार को एक विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारे ने गला रेतकर महिला की जान ले ली और फरार होते समय घर के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। साथ ही मृतका का मोबाइल फोन भी लेकर भाग गया। सूचना पाकर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। रात में मायके वालों ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेजहत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने पति और उसके देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार, हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम कमुआ निवासी जमुना प्रसाद का पुत्र अनिल अपनी पत्नी अनीता (21) और छोटे भाई सचिन के साथ ओम सिटी कॉलोनी में रहता है। मंगलवार सुबह अनिल ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर काम पर निकल गया, जबकि सचिन नगर स्थित एक निजी अस्पताल में ड्यूटी पर चला गया। उस समय घर में अनीता अकेली थी। शाम को ड्यूटी से लौटे सचिन ने घर के बाहर ताला लगा देखा तो पहले यही सोचा कि अनीता कहीं बाहर गई होगी। काफी देर इंतज़ार और भाई को सूचना देने के बाद संदेह होने पर ताला तोड़ा गया।
अंदर कमरे में प्रवेश करते ही अनीता का खून से लथपथ शव देखकर परिजन सन्न रह गए। पास में एक हंसिया पड़ा मिला, जिसका फल टेढ़ा था, जिससे आशंका है कि अनीता ने प्रतिरोध किया होगा।अनीता की शादी को अभी मात्र 11 माह हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। मां व परिवारजन रो-रोकर बेहाल हैं। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। इसी दौरान एएसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र भी घटनास्थल पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला के पति और उसके पति को हिरासत
