Bareilly: त्योहारों की छुट्टियों के बाद घर लौटने वालों के लिए चलाईं स्पेशल ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने दीपावली और छठ महापर्व के बाद अपने गंतव्य स्थानों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में चलाई जाने वाली ट्रेनों में 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम, प्रयागराज-लालकुआं और नियमित ट्रेन 05401 बरेली सिटी-काशीपुर और 05402 काशीपुर-बरेली सिटी हैं।

 इसके साथ ही 09083 मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल ट्रेन भी प्रत्येक बुधवार को इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरती है। इसी प्रकार 30 अक्टूबर से प्रत्येक गुरुवार को 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल, 05060 लालकुआं-कोलकाता, 04117 प्रयागराज–लालकुआं, 09062 बरौनी जंक्शन-बांद्रा टर्मिनल भी आदि हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुख-सुविधा और सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारी निरंतर सक्रिय हैं।

संबंधित समाचार