रामपुर: फर्जी दस्तावेजों से एनओसी लेने में आजम सहित तीन पर आरोप तय
एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए आजम, 13 नवंबर को होगी सुनवाई
रामपुर, अमृत विचार: सपा नेता आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल को फायर की फर्जी एनओसी के आधार पर मान्यता दिलवाने के मामले में बुधवार को आजम खां एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने आजम खां, पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा और बीएसए के बाबू तौसीफ के ऊपर आरोप तय कर दिए है। इस मामले में 13 नवंबर को सुनवाई होगी।
सपा नेता आजम की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है।आए दिन किसी न किसी मामले में आजम खां की कोर्ट में तारीखें होती है। जौहर ट्रस्ट की तरफ से संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता को लेकर मामला सामने आया है। जिसमें कई साल पहले आजम खां के मंत्री रहते हुए उन्होने फर्जीदस्तावेज के आधार पर फायर की एनओसी लेकर स्कूल की मान्यता प्राप्त कर ली थी। इस मामले की जांच होने पर मामला सही पाए जाने आजम खां सहित उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बीएसए में तैनात क्लर्क तौफीक अहमद को आरोपी बनाया था। जिसके बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में हो रही थी। बुधवार का आजम खां कोर्ट में पेश हुए। जहां कोर्ट ने आजम खां पूर्व विधायक डॉ.तजीन फात्मा और बीएसए के बाबू तौसीफ के ऊपर आरोप तय कर दिए है। इस मामले में 13 नवंबर को सुनवाई होगी। कोर्ट से बाहर आने के बाद बार अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू ने आजम खां को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। एपीओ स्वदेश शर्मा ने बताया कि आरपीएस में फर्जी दस्तावेजों से फायर की एनओसी लेने के मामले में सपा नेता आजम खां सहित ती लोगों पर चार्ज फ्रेम हो गया है। अब 13 नंवबर को सुनवाई होगी। जबकि 27 किसानों से जुड़े मामले में 6 नवंबर को सुनवाई होगी।
यतीमखाने मामले में 7 नवंबर को होगी सुनवाई
रामपुर,अमृत विचार: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के यतीमखाना मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के गवाह करीम ने गवाही दी। कोतवाली थाना क्षेत्र में 2016 में यतीमखाना बस्ती को खाली कराया था। इस मामले में आजम खां सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में हो रही है। बुधवार को गवाह करीम ने गवाही दी। इस मामले में अब 7 नवंबर को सुनवाई होगी।
