Stock Market Today: शेयर बाजार में गिरावट...सेंसेक्स, निफ्टी लाल निशान के करीब, इन शेयर्स को नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 297.96 अंक फिसलकर 84,699.17 अंक पर और एनएसई निफ्टी 90.05 अंक टूटकर 25,963.85 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में सन फार्मा, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, आईटीसी, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। 

दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो, इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स और मारुति के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,540.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़े : 

प्रदूषण सबसे बड़ा दुश्मन : देश में हर साल 16 लाख लोगों की जा रही जान, शहरी क्षेत्रों में बदलती जीवनशैली के कारण तेजी से बढ़ रही पॉलुशन

संबंधित समाचार