मुंबई किडनैपिंग कांड: बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स की मौत, पुलिस एनकाउंटर में हुआ था घायल
मुंबई । बच्चों को बंधक बनाने का आरोपी बचाव अभियान के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारा गया है। यह घटना मुंबई के पवई इलाके की बताई जा रही है। बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपित का नाम रोहित आर्या बताया जा रहा है। आरोपित ने करीब 17 बच्चों को बंधक बनाया था, वहीं जब पुलिस टीम बच्चों को बचाने के लिए स्टूडियो के अंदर दाखिल हुई, तब आरोपित ने एक बच्ची को आगे कर दिया और खुद को बचाने की कोशिश की। इतना ही नहीं पुलिस पर इस दोरान रोहित ने फायरिंग भी शुरू कर दी, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की और रोहित आर्या को गोली लग गई। जिसकी बाद में मौत हो गई।
