न्यायमूर्ति सूर्यकांत बने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश : राष्ट्रपति मुर्मू ने ने की नियुक्ति, 24 नवम्बर को लेंगे शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति सूर्य कांत को उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें देश का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। न्यायमूर्ति सूय कांत 24 नवम्बर को पद की शपथ लेंगे। वह मौजूदा मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई का स्थान लेंगे जो 23 नवम्बर को सेवानिृत हो रहे हैं।

न्यायमूर्ति गवई ने कुछ ही दिन पहले न्यायमूर्ति सूर्यकांत को अगला मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत देश के 53 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे और उनका कार्यकाल करीब 15 महीने का होगा। वह फरवरी 2027 में सेवानिृत होंगे। उन्हें मई 2019 में उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह 2018 में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए थे।

हरियाणा के हिसार में 10 फरवरी 1962 को जन्में न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने 1984 में कानून की पढाई पूरी करने के बाद हिसार के जिला न्यायालय में वकालत शुरू की और उसके बाद 1985 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ में वकालत की। वह जनवरी 2004 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अस्थायी न्यायाधीश बनें। उन्हें संवैधानिक, सेवा और सिविल मामलों में विशेषज्ञता हासिल है। 

संबंधित समाचार