बरेली : जगतपुर में 33 केवी लाइन ब्रेकडाउ, कई घंटे गुल रही बिजली

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

शहर के कई इलाकों में लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग से लोग हुए परेशान

बरेली, अमृत विचार: जगतपुर में 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से बिजली गुल हो गई। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक क्षेत्र में बिजली का संकट बना रहा। उपभोक्ता परेशान हुए। वहीं, शहर के अन्य इलाकों में भी लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। सदर बाजार में छावनी परिषद की तरफ से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पोल में करंट आने के चलते बिजली आपूर्ति को बंद कराया गया।

सुबह 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में जाने से जगतपुर सबस्टेशन ठप हो गया। दरअसल, सुबह करीब नाै बजे बीसलपुर चौराहे से होते हुए जगतपुर तक पहुंच रही 33 केवी लाइन का गार्डिंग फॉल्ट होने से गिर गया। इससे जगतपुर को आने वाली 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में चली गई।7 हजार उपभोक्ताओं ने परेशानी झेली। दोपहर एक बजे तक लाइन को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति को बहाल कराया गया। इसके अलावा शाहदाना सबस्टेशन के शाहबाद, आलमगिरीगंज समेत अन्य जगह पर भी बिजली संकट रहा। कुतुबखाना सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में लोकल फाल्ट की समस्या रही। रामपुर गार्डन में ट्रांसफार्मर का जंफर उड़ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। सिविल लाइंस, मिशन सबस्टेशन, किला, सुभाषनगर में भी फेस नहीं आने और वोल्टेज कम और अधिक होने की दिक्कत रही।

शहर के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली
शहर के हरुनगला सबस्टेशन पर शुक्रवार को 33 केवी लाइन को भूमिगत करने का काम किया जाएगा। जिसके चलते पवन विहार, गणेशपुरम, फाइक एंक्लेव, हरुनगला, सुपर सिटी, टीपीनगर, सुरेश शर्मा नगर, यूनिवर्सिटी राम गंगा नगर, आशीष रॉयल पार्क, गोल्डन ग्रीन पार्क, ग्रेटर ग्रीन पार्क, सनराइज कॉलोनी, महेंद्र नगर फेस 1 फेस 2, महेंद्र नगर बालाजी आवास, डोहरा रोड, राजकीय छात्रावास समेत अन्य जगह पर दोपहर 12 से अपराह्न 3 बजे तक का शटडाउन रहेगा। इसके अलावा 33/11केवी सबस्टेशन सुभाषनगर का 11 केवी फीडर बीडीए-1 व 2 का शटडाउन सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक रहेगा। जिसके चलते बीडीए कॉलोनी,अनुपमनगर, गंगानगर, सर्वोदय नगर, विश्वनाथ पुरम ,पटेल विहार, रामचंद्र पुरम के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं सीबीगंज क्षेत्र में भी काम कराने के चलते सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहेगा।

 

संबंधित समाचार