पूर्व डीजीपी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, दो दिन पूर्व सीके मलिक का हुआ था निधन
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश के पूर्व डीजीपी सीके मलिक का निधन 85 वर्ष की आयु में गुरुवार को हो गया। निधन की सूचना पर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी व शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
शनिवार दोपहर 12 बजे गोमतीनदी के किनारे बैकुंठ धाम में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। जहां भारी संख्या में परिजन तथा समाज के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की स्वर्गीय सी के मलिक कर्मठ पुलिस अधिकारी थे। उन्हें सरकारी सेवा में रहते हुए उनके उत्कृट कार्य के लिए पुलिस सेवा के सर्वोच्च पुरस्कार सहित सरकार द्वारा विभिन्न अवसरों पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया था।
