Moradabad: 341 करोड़ की कर चोरी में 9 लोगों पर FIR...अब पुलिस खंगाल रही कुंडली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। राज्य कर विभाग की सचल दल इकाई द्वितीय मुरादाबाद ने फर्जी जीएसटी पंजीकरण से किए जा रहे कर चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा जांच के दौरान किया। टीम ने कांठ रोड पर मालवाहक वाहन को रोका, जिसमें लदे लोहे के स्क्रैप से संबंधित दस्तावेजों में भारी गड़बड़ी मिली। जिसमें राज्य कर सचल दल की ओर 9 लोगों के खिलाफ 341 करोड़ की धोखाधड़ी में अभियोग पंजीकृत करा दिया। जिसके बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है।

राज्य कर विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अंकित कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी लखनऊ ने कर चोरी की नीयत से जालसाजी कर फर्जी रेंट एग्रीमेंट तैयार कराया और उसके आधार पर एके इंटरप्राइजेज के नाम से पंजीकरण कराने के मामले में अब पुलिस जांच करेगी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अंकित कुमार के मोबाइल नंबरों 7678311461 और 8092054537 से देशभर में 124 फर्जी जीएसटी फर्में पंजीकृत की गई हैं। 

जिसमें कई प्रांतों में 341 करोड़ राज्य कर चोरी में जांच के लिए टीम गठित की गयी है। प्रकरण में राज्य कर विभाग की तहरीर पर थाना सिविल लाइन्स, मुरादाबाद में अंकित कुमार, वाहन चालक सुहैल पुत्र नूर हसन, ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्वामी विपिन कपूर तथा फर्जी क्रेता फर्म के स्वामी सौरभ मिश्रा के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी व अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।

 

संबंधित समाचार