UP: लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, बरेली में भी होगा ठहराव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब बरेली होकर गुजरेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन के संचालन से लखनऊ और सहारनपुर के बीच सुरक्षित और आरामदायक सफर का नया विकल्प मिलेगा। ट्रेन के संचालन का शेड्यूल अभी तय नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह वंदे भारत ट्रेन 26503 और 26504 नंबर से संचालित होगी। लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद होते हुए सहारनपुर जाएगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन के संचालन के लिए रूट परीक्षण और तकनीकी निरीक्षण पूरे कर लिए गए हैं। अब सिर्फ औपचारिक शुभारंभ का इंतजार है। बरेली जंक्शन पर ट्रेन के स्वागत को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यह ट्रेन न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी सहायक होगी।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज