कानपुर : ठंडा पानी, कूलर व एसी लोगों को अब करने लगा है बीमार, मौसम में बदलाव के कारण अस्पताल में बढ़ रहे बीमार लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों में वायरल की समस्या बढ़ी गई है, जिसकी वजह से न सिर्फ हैलट अस्पताल, बल्कि उर्सला अस्पताल में भी बीमार लोगों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों के मुताबिक बारिश के बाद ठंडक बढ़ गई है, खासकर रात के समय। लेकिन बावजूद जो लोग कूलर व एसी का संचालन अभी भी कर रहे है और ठंडा पानी पी रहे हैं, उनके सीने में जकड़न, नाक बंद होना, खांसी, जुकाम, बुखार और सिर व शरीर दर्द की समस्या देखी जा रही है। 

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में सोमवार को छह सौ के करीब मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिनमे से 30 से 40 फीसदी मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, सीने में दर्द व गले में खरास होने की समस्या से ग्रस्त रहे। मरीजों की जब डॉक्टरों ने हिस्ट्री ली तो कई मरीजों ने बताया कि दिन में ठंडे पानी का सेवन किया और रात को कूलर व एसी का चलाकर सो गए, जिसकी वजह से अगली सुबह सिर में दर्द के साथ जुकाम, खांसी व बुखार आया।

वहीं, कुछ मरीजों ने इन लक्षणों के साथ ही पेट में दर्द व दस्त की भी समस्या बताई। इन मरीजों में युवा, अधेड़ व बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग शामिल थे। मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ.जेएस कुशवाहा ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के बाद भी लोग ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं, जिनकी वजह से उन्हें फिर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

खासकर ऐसे व्यक्ति अधिक बीमार हो रहे हैं, जिनकी दिनचर्या दुरस्त नहीं है। उनमे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है। वह पर्याप्त नीद नहीं लेते, पौष्टिक आहार से दूर है और योग व शरीरिक व्यायाम नहीं करते हैं। वहीं, उर्सला अस्पताल के निदेशक डॉ.एचडी अग्रवाल ने बताया कि वायरल के साथ ही सिर में दर्द की समस्या से ग्रस्त मरीज इन दिनों बढ़े हैं। ओपीडी में उन्हें डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया जा रहा है। 

ऐसे करे बचाव 
- हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से धोएं।
- छींकते या खांसते समय अपने मुंह को टिश्यू या अपनी कोहनी से ढकें।
- सर्दी-जुकाम ग्रस्त लोगों से दूरी बनाकर रखें। 
-सर्वाजिक जगहों की सतह, खिड़की, दरवाजें आदि छूने से बचें। 
-अपने खानपान में पौष्टिक व पोषण युक्त चीजें शामिल करें। 
-शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सात से आठ घंटे की नींद जरूर लें। 
-प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पिएं।

संबंधित समाचार