Good News : युवाओं के लिए खुशखबरी, UP में 45 हजार से अधिक पदों पर होगी होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती, शासनादेश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में 45 हजार से अधिक पदों पर होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती करने का रास्ता बना दिया गया है। इस बाबत शासनादेश जारी करने के साथ गाइडलाइन को भी स्वीकृति दे दी गई है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भर्तियों के लिए पंजीकरण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलों से रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिलने के बाद बोर्ड द्वारा पंजीकरण किए जाएंगे, जिसके बाद लिखित परीक्षा होगी।

होमगार्ड स्वयंसेवक के पद पर भर्ती के लिए 18 से 30 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है। प्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार सिंह की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक भर्ती बोर्ड लिखित परीक्षा का आयोजन करने के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी। बाद में शारीरिक मानक परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें सफल रहने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

संबंधित समाचार