International Young Mathematicians Convention: अल्जेब्रा से लेकर जियोमेट्री तक के सवालों से जूझते रहे छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड शाखा में चल रहे चार दिवसीय इंटरनेशनल यंग मैथमेटिशियन कन्वेंशन के दूसरे दिन युवा गणितज्ञों ने अल्जेब्रा, जियोमेट्री, डेटा एनालिसिस और प्रोबेबिलिटी जैसे कठिन सवालों से मुकाबला किया। एक दर्जन देशों के लगभग 700 छात्र-छात्राओं ने व्यक्तिगत और टीम दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

सम्मेलन के पहले सत्र में ‘मैथविज’ (व्यक्तिगत) प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्रों ने गणित की विभिन्न शाखाओं पर आधारित आठ प्रश्न हल किए। इसके बाद ‘मैथमानिया’ टीम एक्टिविटी में प्रतिभागियों ने संयुक्त रूप से गणितीय समस्याओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल, फिलीपींस, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, युगांडा, वियतनाम और भारत के विभिन्न राज्यों के छात्र शामिल हुए।

सीएमएस के ऋषि खन्ना ने बताया कि बुधवार को सम्मेलन के तीसरे दिन मेचाटर्फ लीग (रोबोट सॉकर), न्यूमैरिक जैज (मैथ जिंगल), रोबो ग्रैंड प्रिक्स (रोबोट रेस), मैथ क्वेस्ट (क्विज) और क्रैक द कोड (पजल चैलेंज) जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।

संबंधित समाचार