चुनाव में BLO की जिम्मेदारी ज्यादा... वोटरों को भी रहना होगा संवेदनशील, नए संग पुराने मतदाताओं को भी भरना होगा गणना पत्रक

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान शुरू

अयोध्या, अमृत विचार: विधानसभा की मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया। इस बार नए संग पुराने मतदाताओं को भी गणना पत्रक भरना होगा। अन्यथा उनका नाम सूची से उड़ सकता है। बीएलओ की जिम्मेदारी ज्यादा है लेकिन मतदाताओं को भी संवेदनशील रहना होगा।

भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का आदेश दिया है। यह विशेष इसलिए भी है कि अभी बिहार चुनाव में मतदाता सूची को लेकर सियासी तूफान उठा था। विशेष पुनरीक्षण अभियान लगभग हर 10 साल पर आयोग कराता है, लेकिन 2003 के बाद इस तरह का गहन पुनरीक्षण अभियान नहीं चला था। इसलिए भी सूची में खामियां सामने रही। इसलिए नए सिरे से विधानसभा की मतदाता सूची तैयार करना भी है।

यह गणना पत्रक बूथ लेबल अफसर(बीएलओ) घर-घर पहुंचकर देंगे। बीएलओ की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा होगी। घर के मुखिया को परिवार के सभी पात्रों से गणना पत्रक भरवाएंगे। जिसको गणना पत्रक नहीं भरा होगा। उसका नाम नई सूची में नहीं होगा। इसी तरह नए बनने वाले मतदाताओं को भी गणना पत्रक के साथ घोषणा पत्र भरना होगा।

नियम तो यह बताया गया है कि चार नवंबर से बीएलओ पत्रक बांटेंगे। फिर भरे हुए गणना पत्रक को एकत्र करेंगे। इसके बाद जांच पड़ताल के बाद इसी गणना पत्रक के आधार पर नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी। फिर इस सूची का अनंतिम प्रकाशन होगा। फिर मतदाता को इसके सपोर्ट में अभिलेख देना होगा। लेकिन व्यवाहारिक रूप में में गणना पत्रक के साथ ही आधार कार्ड या पहचान संबंधी अभिलेख ले लिया जाएगा। इसके बाद सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। निस्तारण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसी मतदाता सूची के आधार अगले चुनाव होंगे।

-बीएलओ के पास साल 2003 और 2005 की मतदाता सूची होगी। पहले से मतदाता सूची में शामिल होने पर साल 2003 की मतदाता सूची का नंबर गणना पत्रक में भरने पर कोई अभिलेख नहीं देना पड़ेगा। अन्य मतदाता को आधार कार्ड या चिह्नित 13 में से कोई एक पहचान पत्र देना होगा। बीएलओ को इसमें मदद का निर्देश है।

प्रक्रिया से शुद्ध बनेगी मतदाता सूची

-यदि बीएलओ, बीएलए सहित अभियान से जुड़े लोगों ने संवेदनशीलता के साथ प्रक्रिया संपन्न कराई तो प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद नई मतदाता सूची शुद्ध होगा। पुनरीक्षण के दौरान मृतक और शिफ्टेड मतदाताओं के गणना पत्रक न भरे होने के कारण इनका नाम सूची से स्वत: निकल जाएगा। इसके साथ ही डुप्लीकेट और बोगस नाम भी सूची से गायब हो जाएंगे।

विधानसभा मतदाता सूची का प्रगाढ़ पुनरीक्षण शुरू हो गया है। गणना पत्रक के साथ बीएलओ घर-घर जाकर इसे भरवाएंगे। सूची में जो नाम शामिल हैं या नहीं शामिल हैं, सभी से इसे भरवाया जाएगा। यह कार्य चार दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। इसके नई सूची का अनंतिम प्रकाशन होगा, फि्र आगे की कार्रवाई की जाएगी।-उदय राज पांडेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी,अयोध्या।

संबंधित समाचार