Barabanki News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में धुआं उठने से मचा हड़कंप, बुढ़वल स्टेशन के पास रोकी गई ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार: गोंडा से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में आज अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना बुढ़वल रेलवे स्टेशन के पास स्थित रामनगर–फतेहपुर मार्ग के ओवरब्रिज के निकट की है।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन जब ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी एक बोगी के पहिए के पास से अचानक धुआं उठने लगा। इसे देख यात्रियों ने तुरंत चालक को सूचना दी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को तत्‍काल रोक दिया। ट्रेन रुकते ही यात्री सुरक्षा की दृष्टि से नीचे उतर आए और रेलवे लाइन के किनारे जमा हो गए।

MUSKAN DIXIT (18)

सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी और जीआरपी मौके पर पहुंच गए। जांच में पता चला कि पहिए में ब्रेक शू चिपक जाने से धुआं उठा था। तकनीकी कर्मचारियों ने तत्काल ब्रेक शू को ठीक किया, जिसके बाद ट्रेन को दोबारा रवाना कर दिया गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज जयंत दुबे ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया था। किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

संबंधित समाचार