Moradabad :देव दीपावली पर 5000 दीपों और रंगोली से जगमगाया महाकालेश्वर धाम मंदिर
मुरादाबाद, अमृत विचार। देव दीपावली के पावन अवसर पर बुधवार को लाला ओम प्रकाश मेमोरियल ट्रस्ट, सेव गर्ल ट्रस्ट और यस वंडर विमेंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में महाकालेश्वर धाम मंदिर परिसर नया मुरादाबाद में भव्य दीपोत्सव और रंगोली महोत्सव आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में 5000 दीपों की जगमगाहट और रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोलियों से अलौकिक दृश्य दिखा।
महापौर विनोद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंदिर परिसर में 5000 दीपों की रोशनी से हर कोना जगमग हो गया। रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। दीपों की लौ और रंगोलियों की रंगत से सजा मंदिर परिसर में माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने आयोजन में शामिल होकर देव दीपावली का आनंद लिया। भक्ति संगीत, मां गंगा की आरती और सामाजिक एकता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।
महापौर ने कहा कि यह दीपोत्सव न केवल देव दीपावली की आध्यात्मिक भावना को उजागर करता है, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का भी संदेश देता है। भंडारे में महापौर व ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने लोगों को भोजन परोसा। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयेाजन में महेश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रिया अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, नंदिनी अग्रवाल, विमला अग्रवाल, कुलीन अग्रवाल, इशांत अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विभोर लोहिया, विपुल अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, शैली अग्रवाल, हिमानी भटनागर, मनन गोरंग, रूपाली अग्रवाल, विशेष गुप्ता, रीना मल्होत्रा, मनोज रस्तोगी, कशिश चौहान, रेखा मदान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
