आगरा में 18 माह में बनकर तैयार होगा प्रदेश का तीसरा आधुनिक साइंस पार्क, 39 करोड़ 62 लाख की लागत से बनकर होगा तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

एआई, रोबोटिक्स साइंस, साइबर सुरक्षा वाले पार्क के साथ प्रदेश के हर मंडल में खुलेगी नक्षत्रशाला

लखनऊ/आगरा, अमृत विचार: लखनऊ और गोरखपुर के बाद अब आगरा में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त साइंस पार्क और नक्षत्रशाला की स्थापना होगी। कोठी मीना बाजार मैदान के सामने, एसीपी लोहा मंडी कार्यालय के पीछे आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और केंद्रीय राज्य मंत्री (सांसद) प्रो. एसपी सिंह बघेल ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं हवन कर 39.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले साइंस पार्क व नक्षत्रशाला की नींव रखी गई।

आगरा का साइंस पार्क प्रदेश का तीसरा उच्च सुविधा युक्त पार्क होगा, जहां छात्र-छात्राएं और आमजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक साइंस और साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक तकनीकों से रूबरू होंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि अब प्रदेश के हर मंडल मुख्यालय पर साइंस पार्क की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह साइंस पार्क आधुनिक युग की तीन प्रमुख तकनीकों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक साइंस, और साइबर सुरक्षा पर केंद्रित होगा।

संबंधित समाचार