अब करिए ऐतिहासिक धरोहर सतखंडा की सैर... लखनऊ का दिखेगा अद्भुत नजारा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: नवाबों की नगरी लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहर सतखंडा अब पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। लंबे समय से बंद इस लाल ईंटों से बनी संरचना को पर्यटन विभाग और पुरातत्व संरक्षण इकाई के संयुक्त प्रयासों से संरक्षित कर तैयार किया गया है।

भवन की विशिष्ट स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए अंदर प्रकाश व्यवस्था, मार्गदर्शन पट्टिकाएं और दर्शकों के लिए सुरक्षा बैरियर लगाए गए हैं। चौथी मंजिल से हुसैनाबाद घंटाघर, बड़ा इमामबाड़ा और गोमती नदी का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है, जो पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

सतखंडा की खुलने से लखनऊ की पर्यटन सूची में एक और महत्वपूर्ण स्थल जुड़ गया है। अब यह स्थान इतिहास प्रेमियों, फोटोग्राफी शौकीनों और आम दर्शकों के लिए नई पहचान बन गया है। शहरवासियों में इसे देखने का उत्साह भी बढ़ा है।

संबंधित समाचार