अयोध्या के सरयू नदी में मछलियों के डाले गए एक लाख बीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वी. एल. कंठा राव ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन परियोजना के तहत अयोध्या में सरयू नदी में भारतीय प्रमुख कॉर्प (आईएमसी) मछली के एक लाख बीज डाले।

केंद्रीय अंतर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉक्टर बालासाहेब रामदास चव्हाण ने शनिवार को बताया कि पांच नवंबर को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वीएल कंठा राव ने गंगा की सहायक नदी सरयू में भारतीय प्रमुख कॉर्प मछली के एक लाख बीज डाले। 

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लुप्तप्राय हो रही मछली की प्रजातियों के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन के लिए सरयू नदी में मत्स्य संसाधन को सुदृढ़ करना है। यह मत्स्य संचयन कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन परियोजना के अंतर्गत आरंभ किया गया है। 

संबंधित समाचार