Bareilly: धर्म स्थलों से फिर हटेंगे अवैध लाउस्पीकर...10 नवंबर तक एक्शन मोड में पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों व ध्वनि प्रसारित करने वाले यंत्रों के खिलाफ तीन दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। अभियान 8 नवंबर को शुरू होकर 10 नवंबर को समाप्त होगा। इन तीन दिनों में पुलिस सभी धार्मिक स्थलों पर दस्तक देगी।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्यालय से पूरे प्रदेश में तीन दिन का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके मद्देनजर जिले में तीन दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है। पुलिस टीम अभियान के तहत सभी धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर समेत ध्वनि प्रसारित करने वाले यंत्रों की जांच करेगी। 

इस दौरान अगर निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि में लाउडस्पीकर बजाए जाने की पुष्टि होगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इतना ही नहीं अगर किसी धार्मिक स्थल और सार्वजनिक स्थानों से पूर्व में हटाए गए लाउडस्पीकर अगर दोबारा से लगाए गए होंगे तो इसे तत्काल प्रभाव से हटवाया जाएगा। लाउडस्पीकर की ध्वनि मानक के अनुसार तीव्रता कम करने समेत रात 10 बजे के बाद कोई भी लाउडस्पीकर बजने नहीं दिया जाएगा। पुलिस टीम पूरी तरह से अलर्ट है।

 

संबंधित समाचार