Kaushambi Crime News : संपत्ति विवाद में बेटे ने ले ली पिता की जान, भाई को किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के बंटवारे से नाराज दो भाइयों ने मिल कर लाठी डंडा से अपने पिता और बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शनिवार को इलाज के दौरान पिता की मृत्यु हो गई जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नेता नगर करारी निवासी दुर्गा (60) ने कुछ दिन पहले अपने दो पुत्र विमलेश और वीरेंद्र से नाराज होकर पूरी जमीन बड़े बेटे ज्ञान सिंह की पत्नी प्रियंका के नाम लिख दी थी। 

विमलेश और वीरेंद्र को घर से निकल जाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात पिता दुर्गा और उसके पुत्र विमलेश और वीरेंद्र से झगड़ा हो गया। विमलेश और वीरेंद्र लाठी-डंडा लेकर पिता दुर्गा को मारने पीटने लगे। बचाव में उनका बड़ा भाई ज्ञान सिंह आया तो उसकी भी पिटाई कर दिया। मारपीट की इस घटना में दुर्गा और उसका बड़ा लड़का ज्ञानसिंह गंभीर रूप से घायल गये। 

रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए, तब तक हमलावर दोनों भाई मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती करा दिया जहां इलाज के दौरान आज दुर्गा की मृत्यु हो गई। हालत गंभीर होने पर ज्ञान सिंह को उपचार केलिए प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। 

संबंधित समाचार