मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती की नींव : धर्मपाल सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का आह्वान

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रमाणिक मतदाता सूची सशक्त लोकतंत्र की बुनियाद है। हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ना और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न होना, यही सच्चे लोकतांत्रिक समाज की पहचान है।

उन्होंने कहा कि जिला व विधानसभा स्तर पर वॉर रूम बनेगा। वह शनिवार को चंदौसी और गाजीपुर में आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्षों, विधानसभा संयोजकों और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मतदाता पुनरीक्षण अभियान संगठन के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। इस अभियान के माध्यम से पार्टी हर गांव, हर गली और हर घर तक पहुंचेगी ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो और बोगस मतदाताओं के नाम हटाए जाएं। यह अभियान केवल संगठनात्मक गतिविधि नहीं, बल्कि लोकतंत्र को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने का एक राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

संबंधित समाचार