प्रतापगढ़ की माही ऑस्ट्रेलिया में लहरा रहीं परचम, ऑस्ट्रेलिया सरकार के विदेश विभाग में हुआ चयन, ग्रामीणों ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। मेहनत सही दिशा में की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। स्वयं के मन की सुनें और आत्मविश्वास रखें। मनोबल कम हो तो भी हार न मानें। ये एक परीक्षा है, जो सफलता से पहले आपके संयम और धैर्य का परीक्षण करता है। उक्त बातें सदर ब्लॉक के बासुपुर बेलखरिया कटैया की माही सिंह ने कही। माही ऑस्ट्रेलिया सरकार के डीफैट विभाग में सदस्य के रूप में चयनित हुईं हैं।

बीते दिनों उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर कार्यभार संभाला। उनके चयन से ग्रामीणों ने खुशी की लहर है। वह ऑस्ट्रेलिया व भारत सरकार के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ाते हुए सतत विकास के लिए बड़े अंतरराष्ट्रीय व प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया के डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स एंड ट्रेड (डीफैट) में आयोजित कार्यक्रम में उनका सम्मान हुआ। माही वाराणसी मंडल में पशुपालन विभाग में तैनात संयुक्त निदेशक के डॉ. यशवंत सिंह एवं अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र में विषय वस्तु विशेषज्ञ व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रेनू सिंह की इकलौती संतान हैं।

सफलता का श्रेय अपने नाना नरेंद्र बहादुर सिंह, माता-पिता व गुरुजनों दिया। माही के चयन व कार्यभार ग्रहण पर बासुपुर गांव में जश्न मना। उनके माता-पिता का ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत कर मुंह मीठा कराया। विनय कुमार सिंह व पूर्व प्रधान संजय सिंह ने कहा कि बेटी माही ने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी हमारे गांव को नई पहचान दिलाई है।

संबंधित समाचार