आज का राशिफल : 7 नवंबर 2025
मेष- आज दोपहर के बाद स्थितियों में सुधार आएगा, किंतु बिना पढ़े व गंभीर विश्लेषण के किसी डील पर निर्णय न लें। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर कुछ लापरवाह हो सकते हैं।
वृष- आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। अपने किसी शौक को करियर के रूप में चुन सकते हैं। बड़े आर्थिक निवेश के लिए समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन अत्यंत सुखद रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
मिथुन- आज व्यापार में स्थितियां उलझती हुई प्रतीत होंगी। परिवार में धन को लेकर समस्या हो सकती है। घर के किसी सदस्य की अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है। समय के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें।
कर्क- आज अधिक आदर्शवादी होने से भी नुकसान होने की संभावना है। किसी के भी सामने अपनी प्रशंसा स्वयं अपने मुख से न करें। आपकी व्यवहार कुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। एक साथ दो मामलों को निपटाना पड़ सकता है।
सिंह- आज होटल कारोबारियों को कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर को लेकर अत्यंत गंभीर रहेंगे। सहकर्मी आपकी अत्यधिक सहायता करेंगे।
कन्या- आज आपके व्यवहार में आए परिवर्तन के कारण लोग अचरज में आ सकते हैं। स्फूर्ति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यायाम अवश्य करें। आपके काम धीमी गति से पूरे होंगे। अपनी गलती का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें।
तुला- आज नए कार्यों में धन निवेश की योजना बनाएंगे। कारोबारी यात्राओं के लिए दिन शुभ नहीं है। घर में बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं। ऐसे मुद्दों से दूर रहें, जिनके विषय में आपके पास कम जानकारी है।
वृश्चिक- आज दिन शांतिपूर्वक और बिना तनाव के रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। आपके सभी कार्य समय पर हो जाएंगे। विवाहित जोड़े किसी रोमांटिक टूर के लिए जा सकते हैं। व्यवसाय में नए अनुबंध हो सकते हैं।
धनु- आज व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। परिवार में किसी उत्सव को लेकर असमंजस हो सकती है। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। दैनिक वेतनभोगियों की अटकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती है।
मकर- आज आपको हाल में ही शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। किसी भी काम को कल पर न टालें। संतान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
कुंभ- आज व्यापारियों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। दिखावे में धन खर्च होगा। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें। कारोबारियों की आय में कमी होने की संभावना है। आप दूसरों के झगड़ों को सुलझाने में सफल रहेंगे।
मीन- आज कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आने के योग बन रहे हैं। लोग आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ने वाली है। मन में नए और क्रिएटिव विचार उत्पन्न हो सकते हैं।
