Bareilly: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, नगर आयुक्त के समझाने पर माने, कल से उठेगा कूड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एबीवीपी कार्यकर्ताओं और नगर निगम कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बाद शहर में दो दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल थी। जिसकी वजह से शहर में सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई थी। रविवार को नगर आयुक्त के समझाने पर सफाई कर्मचारी माने, लिहाजा सोमवार से शहर में कूड़ा कलेक्शन फिर से शुरू हो जाएगा।

दरअसल शुक्रवार को हुए विवाद के बाद शनिवार और रविवार को कर्मचारियों ने शहर के किसी भी जोन से कूड़ा नहीं उठाया और सफाई का काम भी बंद रखा। इससे शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों में कूड़ा जमा हो गया। कई जगह तो कूड़ा प्वाइंटों पर सड़कों तक आ फैला है। रविवार को भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। नगर आयुक्त संजीव मौर्य लगातार सफाई कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने के लिए बातचीत कर रहे थे। 

लेकिन निगम कर्मचारी एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। रविवार को काफी समझाने और कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। लिहाजा सोमवार से घर-घर कूड़ा कलेक्शन और शहर की सड़कों व गली मोहल्लों की साफ-सफाई का काम शुरू हो जाएगा।

शहर में हर तरफ सिर्फ कूड़े का अंबार
शहर में कूड़ा उठान नहीं होने से हालात बदतर हो गए। पीलीभीत रोड पर सेटेलाइट बस स्टैंड से बीसलपुर चौराहे, रामपुर गार्डन, सिविल लाइंस, पुराना शहर में सड़क किनारे दिनभर गंदगी पसरी रही। बाजारों में भी कूड़े के ढेर लगे दिखाई दिए। डोर टू डोर कूड़ा उठान नहीं हुआ। अब हड़ताल खत्म होने से लोगों को राहत मिलेगी।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता