गाजीपुर में बड़ा हादसा : दाह संस्कार में शामिल होने आये तीन किशोर गंगा नदी में डूबे, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रविवार शाम तीन युवक गंगा नदी में डूब गये। बताया जा रहा है कि कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी महेंद्र जायसवाल के दाह संस्कार में आए तीन नाबालिग युवक गंगा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गए। 

डूबने वालों में कुंदन (16 वर्ष), आदित्य जायसवाल (17 वर्ष) और हिमांशु मद्धेशिया (16 वर्ष) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी। 

इस घटना की जानकारी मिलते ही गंगा घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।अभी तक युवकों का पता नहीं चल पाया है। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रवीश गुप्ता ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। 

संबंधित समाचार