पीलीभीत:  भाई से हुई कहासुनी के बाद युवती ने फंदे से लटक कर दी जान, परिवार में कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर, अमृत विचार।  भाई से हुई कहासुनी के बाद एक युवती ने अपनी जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला तो परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज जांच पड़ताल में जुटी है। 

घटना कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गुजरौला गांव में हुई। यहां के रहने वाले राम बहादुर की 19 वर्षीय पुत्री सीमा  का बताते हैं कि अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी से गुस्साकर उसने रविवार देर शाम घर के कमरे में ही कुंडे के  सहारे रस्सी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। 

पिता दिल्ली में रहकर रिक्शा चलाते हैं। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह वह भी घर आ गए। सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही।

संबंधित समाचार