Bareilly: 12 बीघा में बस रही अवैध कॉलोनी को बीडीए ने किया ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीडीए के तमाम प्रयासों के बाद भी शहर में अवैध निर्माण पर अंकुश नहीं लग रहा है। इज्जतनगर क्षेत्र में 12 बीघा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को बीडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

बीडीए के सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह ने बताया कि गांव कुमराह में रवि पटेल लगभग 12 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिह्नांकन, सड़क, नाली और चहारदीवारी विकसित कर अवैध कालोनी का निर्माण और विकास कार्य कराया जा रहा था। 

जिसको बीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि उप्र नगर योजना व विकास अधिनियम के तहत किसी भी व्यक्ति द्वारा निर्माण या प्लाटिंग करने से पहले बरेली विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए प्लाटिंग करना या भवन निर्माण करना पूरी तरह से अवैध है।

 

संबंधित समाचार