आज का राशिफल : 12 नवंबर 2025
मेष-
आज किसी को बिना मांगे राय न दें। अपने व्यवहार को लेकर लोगों के बीच केन्द्र बने रहेंगे। नया व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। गले में इन्फेक्शन और जुकाम की समस्या हो सकती है। किसी दीर्घकालिक लक्ष्य को लेकर आप योजना बना सकते हैं।
वृष-
आज कारोबार में आपको अपेक्षाकृत लाभ प्राप्त होगा। उलझे हुए मामलों को आप सुलझाने का प्रयास करें। आप काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। अचानक धन लाभ मिल सकता है। आपकी सेहत बहुत ही अच्छी रहेगी।
मिथुन-
आज आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है। धन उधार देने से आपको बचना चाहिए। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
कर्क-
आज नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। आप सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। पुराने मित्रों से अपेक्षित सहायता मिलेगी। नया कारोबार शुरू करने के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के मध्य आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा।
सिंह-
आज दोस्तों पर आंख-मूंदकर विश्वास न करें। कुछ इलेक्ट्रानिक डिवाइसेज खराब हो सकती हैं। मानसिक अशांति के कारण एकाग्रता में कमी रहेगी। एक साथ अनेक कार्य करने पड़ेंगे। बच्चों के ऊपर गर्व की अनुभूति होगी।
कन्या-
आज साझेदारी वाले व्यवसाय में विशेष उन्नति की संभावना बन रही है। युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।
तुला-
आज बहुत सारा समय आत्ममंथन में व्यतीत होगा। सोशल मीडिया पर आप महत्वपूर्ण मुद्दों की चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार में कुछ कमी महसूस होगी। दांपत्य संबंधों में निकटता बढ़ेगी। आपको सहकर्मियों से सहायता मिल सकती है।
वृश्चिक-
आज आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा। गृहकार्यों में पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। आपको दूसरो पर अधिक निर्भर होने से बचना चाहिए। अपनी आवश्यकताओं से अधिक धन खर्च न करें।
धनु-
आज धैर्य में कमी होने के कारण महत्वपूर्ण अवसरों को खो सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। गलत कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट आदि के दौरान विशेष सावधानी रखें।
मकर-
आज व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नई वस्तुओं को खरीद सकते हैं। पुराने ऋणों को चुकाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर के अनुभवी सदस्यों से राय अवश्य लें।
कुंभ-
आज नई व्यापारिक साझेदारी होने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक बयानबाजी करनी चाहिए। समाज में आपको मान-सम्मान की चिंता रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से बहसबाजी न करें।
मीन-
आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ हंसी-मजाक भरा समय बिताएंगे। मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। तकनीकी विषयों के अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं।
