19 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष- 
आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। व्यावसायिक साझेदारों के प्रति विश्वास में कमी हो सकती है।

वृषभ-
आज सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। युवाओं को करियर में अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। धन के मामले में आज दिन शुभ रहेगा।

मिथुन-
आज आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में अधिकाधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। व्यापार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे।

कर्क-
आज परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को निवेश करते समय सावधानी रखनी चाहिए।

सिंह- 
आज ऑफिस में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। किसी उत्सव को लेकर यात्रा कर सकते हैं। सरकारी कार्यों की उलझनें दूर होंगी।

कन्या-
आज दूसरों के प्रभाव में नहीं रहना चाहिए। महत्त्वपूर्ण वस्तुओं के गुम होने की संभावना है। धन को लेकर थोड़ी समस्या होगी।

तुला-
आज पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों पर नियंत्रण कर लेंगे। किसी परिजन या रिश्तेदार के विवाह की तैयारी हो सकती है।

वृश्चिक- 
आज अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद शांत होंगे। घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा।

धनु- 
आज उच्चाधिकारियों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। नया व्यवसाय आरंभ करने का विचार बनायेंगे।
 
मकर-
आज कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त ध्यान देना पड़ेगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। अहंकार के कारण पुराने मतभेद दोबारा उभर सकते हैं।

कुंभ-
आज आपको मेहनत बहुत ज्यादा करनी पड़ेगी। आय के नए विकल्प निर्मित हो सकते हैं। छोटे-मोटे कार्य निपटाने के लिए दिन बहुत अच्छा है।

मीन- 
आज जो लोग आपका विरोध करते थे, वे भी आपके अनुकूल होते प्रतीत होंगे। धर्म-कर्म के प्रति आस्थावान रहेंगे।

संबंधित समाचार