UP: धमाके से 20 मिनट पहले लाल किले के पास थे संभल के व्यापारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए कार विस्फोट से कुछ ही समय पहले संभल के कई व्यापारी उसी इलाके में मौजूद थे। धमाका होने की बात पता चली तो यह व्यापारी सहम गये।

सोमवार को संभल के व्यापारी सामान लेने दिल्ली जाते हैं और आमतौर पर अपनी गाड़ियां लाल किले की पार्किंग में खड़ी करते हैं। संभल के मोहल्ला ठेर निवासी मोहित गुप्ता ने बताया कि वह सोमवार को सामान लेने दिल्ली गये थे। गाड़ी लाल किले की पार्किंग में लगाई थी। पूरे दिन शॉपिंग करने के बाद शाम सवा छह बजे वहां से निकल आये। 

करीब 20 मिनट बाद खबर मिली कि वहीं पास में बड़ा धमाका हुआ है। व्यापारी अर्चित गुप्ता ने बताया कि वह भी सोमवार को सदर बाजार से रिक्शे में सामान लेकर लाल किले की ओर आए, डेढ़ घंटे में पहुंचे। लाल किले के सामने भारी जाम था। हमने करीब 6:15 बजे लाल किला पार किया। आधे घंटे बाद पता चला कि बड़ा धमाका हुआ है। व्यापारियों में डर साफ नजर आया।

संबंधित समाचार