बाराबंकी में तीन युवतियां लापता: रिपोर्ट दर्ज; परिजनों का आरोप, बहला-फुसलाकर भगा ले गए युवक
बाराबंकी, अमृत विचार। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन युवतियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी युवक लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पहला मामला थाना कोठी क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि 10 नवम्बर की शाम उसकी 15 वर्षीय पुत्री को ग्राम डफरापुर निवासी गंगाराम पुत्र तेजराम बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों को आशंका है कि आरोपी उसकी पुत्री के साथ गलत हरकत कर सकता है या जान से मार सकता है।
दूसरा मामला थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र का है। एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन 10 नवम्बर की सुबह से घर से लापता है। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि सुमेरगंज निवासी मोहित चौरसिया उसकी बहन को बहला फुसलाकर ले गया है। तीसरा मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र का है।
क्षेत्र के एक गांव वासी महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से काम पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर पता चला कि उसकी ननद का लड़का छोटू पुत्र अमरनाथ निवासी नथवापुर उसे भगा ले गया है। तीनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
