Pilibhit: 10 करोड़ से सुधारी जाएंगी जिलेभर की पंद्रह जर्जर सड़कें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। लंबे इंतजार के बाद अब सड़कों की दशा में सुधार को कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद के प्रयासों से 15 जर्जर मार्गों की विशेष मरम्मत कार्य को स्वीकृति हुई है। 10 करोड़ की लागत से इस पर काम कराया जाएगा।

स्वीकृत किए गए कार्यों में ग्राम तेजनगर से महताब नगर होते हुए जाने वाला जहानाबाद संपर्क मार्ग सुधरवाया जाएगा। ठेका चौकी संपर्क मार्ग की भी विशेष मरम्मत कराई जाएगी। दहगला मार्ग से भिकारीपुर वाया रंपुरिया सिरसा मुश्तकिल संपर्क मार्ग का भी सुधार हो सकेगा। नाली निर्माण के साथ ही विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा। गांधी ग्राम से बिलगवां संपर्क मार्ग की मरम्मत हो सकेगी। ये मार्ग भी लंबे समय से बदहाल था और लोग परेशान थे।महादेव माती चतीपुर संपर्क मार्ग, अमखेड़ा भगवंतापुर काजरबोझी मार्ग, बिहारीपुर से ग्राम लालपुर स्कूल संपर्क मार्ग की मरम्मत होगी।

पीलीभीत बस्ती मार्ग से गजरौला शिवनगर संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इलाबांस देवल किशनपुर संपर्क की मरम्मत का कार्य होगा। बरेली बीसलपुर मार्ग के किमी 31 से भैंसठा जलालपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत, बेनीपुर से खामघाट के बीच माला नदी सेतु की मरम्मत का कार्य होगा। अभयपुर चैना नकटी संपर्क मार्ग, रसिया खानपुर से रायपुर संपर्क मार्ग का रपटुआ नासले से कटान का सुरक्षात्मक कार्य, फरीदपुर बीसलपुर मार्ग की मरम्मत भी जल्द हो सकेगी। 

इसके अलावा ईटगांव बमरौली मार्ग के छह किमी में स्थित लघु सेतु की मरम्मत भी होगी। इन संपर्क मार्गों की कुल लंबाई 18 किमी है और दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। बता दें कि इन मार्गों की बदहाली को लेकर लंबे समय से सुधार की मांग की जा रही थी। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद ने इसे लेकर शासन स्तर पर प्रयास किए और अब इनका सुधार हो सकेगा।

 केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद ने बताया कि इन जर्जर मार्गों पर विशेष मरम्मत कार्य से बड़ी आबादी का आवागमन सुगम होगा। जनपद की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त आधार प्राप्त होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार पीलीभीत के सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

संबंधित समाचार