उत्तराखंड महोत्सव में छाया बुंदेलखंड का पाई डंडा..चौथे दिन देश भर के 2500 कलाकारों ने बिखेरे संस्कृति के रंग
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तराखंड महोत्सव में चौथे दिन देश भर से आए 2500 से अधिक कलाकारों ने सांस्कृतिक रंग बिखेरे। बुंदेलखंड का पाई डंडानृत्य ने लोगों को आकर्षित किया। रमेश पाल के नेतृत्व में बांदा के दल ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। पाई यानी जोड़ी-जोड़ा और डंडा यानी लाठी-डंडा वाला ये लोकनृत्य प्रायः त्योहारों, विवाह समारोहों, होली या ग्राम उत्सवों में किया जाता है।
2.jpg)
इसमें वीरता, मित्रता, खुशी और गांव की सामाजिक एकता झलकती है। महापरिषद की महिला प्रकोष्ठ की ओर आयोजित एकल लोक नृत्य प्रतियोगिता में 15 कलाकारों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सान्वी को प्रथम, जिनिशा को द्वितीय, दीपा पाण्डेय को तृतीय स्थान मिला।
2.jpg)
पं. गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में चल रहे महोत्सव में चौथे दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, मेजर जनरल शरद विक्रम सिंह, भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के उप प्रबंधक कर्नल सत्येंद्र नेगी एवं महापरिषद के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
2.jpg)
शाम 4 बजे से छोलिया नृत्य, हार्ट एण्ड सोल म्यूजिकल डांस अकादमी के शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन में शास्त्रीय संगीत एवं गणेश वन्दना, कीर्ति बिष्ट का नृत्य सावरी सावरी गाने पर नृत्य, गार्गी द्विवेदी का एकल नृत्य, इन्दु सारस्वत द्वारा अवधी लोक गीत, स्नेहा एवं ज्योति ने पहाड़ी मिक्स नृत्य, यूपिका तिवारी का लोक नृत्य, ऋद्धि बिष्ट का मैं पहाड़न... गाने पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति तथा अनन्या सिंह रावत का लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
2.jpg)
शाम 5 बजे से पुष्पा जोशी के निर्देशन में सीमान्त नगर का झोड़ा, संस्कृति विभाग उत्तराखंड सरकार के सहयोग से नई दिशाएं नैनीताल की किशन लाल के नेतृत्व में आये दल की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया।
सेना के नाम रही शाम
2.jpg)
आज की शाम सेना के नाम रही। जिसमें सैनिक प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बहादुर सिंह बिष्ट, हेमेन्द्र राणा, मदन मोहन पाण्डेय, पूरन सिंह अधिकारी, शिव सिंह सेठी, एडी जोशी, टीडी भट्ट, घनश्याम केसरी, ललित मोहन पंत, सुरेन्द्र सिंह पोखरिया, लक्ष्मण सिंह धामी, भोला सिंह नेगी, मदन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह भण्डारी सहित भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।
ये भी पढ़े :
Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV, एक झटके में मच गयी अफरातफरी ...वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
