वाराणसी : नाली के किनारे दो भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी। वाराणसी में आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकीमगंज इलाके में गुरुवार को नाली के किनारे दो मानव भ्रूण मिले। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। खबर फैलते ही मौके पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुट गई। मछोदरी चौकी प्रभारी भृगुपति त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और भ्रूणों को कब्जे में लिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आदमपुर पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि ये चार से पांच महीने के अविकसित भ्रूण हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
