आज का राशिफल : 14 नवंबर 2025
मेष
आज परिजनों की जिद के सामने आपको झुकना पड़ सकता है। लोग आपको नैतिकता का पाठ पढ़ा सकते हैं। व्यापार में आपको बहुत अच्छा लाभ होगा। कठिन विषयों का आप अध्ययन कर सकते हैं। महत्वपूर्ण बैठकों को लेकर लापरवाही न करें।
वृष
आज जीवनसाथी की मांगों को पूरा करेंगे। व्यवसाय को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी इच्छा के अनुसार सभी काम समय पर हो जायेंगे।
मिथुन
आज यात्रा के दौरान सामान आदि को लेकर सावधानी रखें। कानूनी मामलों में घिर सकते हैं। अपना काम पूरी निष्ठा के साथ करें। मुंह का स्वाद बिगड़ सकता है। कुण्ठित विचारों वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी गंभीर विषय को लेकर तनाव हो सकता है।
कर्क
आज कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आ सकती हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर कुछ तनाव रहेगा। बच्चे आपसे जिद कर सकते हैं जिसके कारण आप उन पर नाराज भी हो सकते हैं। आज आपके मन में दान-पुण्य करने का भाव उत्पन्न हो सकता है।
सिंह
आज मन में किसी परेशानी को लेकर तनाव हो सकता है। बड़े भाई-बहन के व्यक्तिगत जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। अधेड़ उम्र की महिलाओं को हार्मोनल असन्तुलन जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
कन्या
आज आपके सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी। दोपहर के बाद आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने से उत्साहित रहेंगे। बड़े महत्वपूर्ण लोगों से आपका संपर्क मजबूत होगा। रिश्तेदारों के माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
तुला
आज दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। लेकिन आप किसी विचार की गहराई नापने में व्यस्त रहेंगे। अपनी प्रतिभा और क्षमता को व्यर्थ न जानें दें, अपितु उसका सार्थक उपयोग करें। अधिक लाभ अर्जित करने के प्रयास में कुछ गलतियां कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज आपको अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता है। सिर में भारीपन और तनाव महसूस होगा। धार्मिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। आपको अपने सम्मान की चिन्ता रहेगी। इसके कारण आप लोगों से झगड़ भी सकते हैं। कुछ समय आत्मचिंतन में लगाना चाहिए।
धनु
आज वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। अपने बजट को ध्यान में रखते हुए ही खर्च करें। जीवनसाथी आपके व्यवहार पर नाराज हो सकते हैं। आपको अतिआत्मविश्वास से बचना चाहिए। घुटनों और कूल्हों में दर्द हो सकता है।
मकर
आज दांपत्य संबंधों का तनाव दूर होगा। संतान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखे। अपने कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे। रुके हुए कार्यों में अचानक गति आ सकती है। थोड़ी सी मेहनत से आपको धन लाभ होगा।
कुंभ
आज आप अपनी कमजोरी को दूर करने का प्रयास करें। आपको सैद्धान्तिक होने के बजाय व्यवहारिक होना चाहिये। प्रेम संबंधों के कारण घर में तनाव हो सकता है। पुराने लेन-देन की समस्या का समाधान होगा। लोग आपके ऊपर विश्वास नहीं करेंगे।
मीन
आज आपको कई परेशानियों का समाधान मिलेगा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक विषयों पर राय या पोस्ट देने से बचें। नजदीकी संबंधियों के साथ रिश्ते तनावपूर्ण हो सकते हैं। आलस्य और मौजमस्ती में समय बर्बाद न करें।
