सुलतानपुर: सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल
सुलतानपुर, अमृत विचार। शहर के मुख्य डाकघर चौराहे पर पंचमुखी हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने आज सुबह अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया …
सुलतानपुर, अमृत विचार। शहर के मुख्य डाकघर चौराहे पर पंचमुखी हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने आज सुबह अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मौके पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
